संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दक्षिण भारत में भक्ति आंदोलन / डॉ.निम्मी ए.ए.

                                                                                             दक्षिण भारत में भक्ति आंदोलन के प्रारंभिक विकास में दो प्रमुख भक्त-परंपराओं का विशेष योगदान रहा।  - ① आलवार  -  वैष्णव भक्त। ② नयनार/नायनमार - शैव भक्त।  इन दोनों परंपराओं ने दक्षिण भारत में भक्ति को लोकजीवन से जोड़ा और आगे चलकर भारत के व्यापक भक्ति आंदोलन के विकास के लिए आधारभूमि तैयार की। आलवार दक्षिण भारत के प्रमुख वैष्णव भक्त-कवि थे। ‘आलवार’ शब्द तमिल भाषा के ‘आळ’ धातु से संबंधित माना जाता है, जिसका अर्थ है - मग्न - ईश्वर के प्रेम और ध्यान में पूर्णतः डूबा हुआ व्यक्ति । आलवार भक्त भगवान विष्णु के अनन्य उपासक थे। वे विष्णु को भगवान, वासुदेव, नारायण आदि नामों से संबोधित करते थे। इन भक्तों ने दक्षिण भारत में भक्ति की ऐसी भावधारा विकसित की,...